खालिस्तानियों ने कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर जूते से किया तिरंगे का अपमान
कनाडा के टोरंटो में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें खालिस्तान समर्थक जूते से भारतीय तिरंगे का अपमान करते दिख रहे हैं। वाणिज्य दूतावास के बाहर मौजूद खालिस्तानियों के विरोध में भारतीय समुदाय के कई लोग भी तिरंगा लेकर पहुंचे थे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कनाडाई पुलिस ने 2 खालिस्तान समर्थकों को गिरफ्तार किया।
read more at जनसत्ता


