Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर हुई गोलीबारी में कोई अन्य देश शामिल नहीं: कनाडा

short by शिव / on Wednesday, 21 February, 2024
कनाडा ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप निज्जर के सहयोगी सिमरनजीत सिंह के घर व कार पर बीती 1 फरवरी को हुई गोलीबारी में किसी अन्य देश के शामिल होने से इनकार किया है। इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है, खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस ने इस हमले के लिए भारत को ज़िम्मेदार बताया था।