Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'खिचड़ी चोर' के लिए प्रचार नहीं करूंगा: शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी को लेकर संजय निरुपम

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 27 March, 2024
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई उत्तर-पश्‍चिम से प्रत्याशी बनाए गए अमोल कीर्तिकर को लेकर कहा है, "मैं 'खिचड़ी चोर' के लिए प्रचार नहीं करूंगा।" उन्होंने कहा कि कीर्तिकर पर कोविड-19 महामारी के दौरान मुंबई में प्रवासी मज़दूरों को मुफ्त भोजन कराने की योजना के तहत खिचड़ी सप्लाई करने वाले कॉन्ट्रैक्टर से रुपए लेने का आरोप है।