Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खुद से बेहतर रूसी सेना को आगे बढ़ने से यूक्रेन किस तरह से रोक पाया है?

short by मोनिका शर्मा / on Tuesday, 8 March 2022
विशेषज्ञों का कहना है कि यूक्रेन अच्छी तैयारी, राष्ट्रीय एकजुटता और रूस की गलतियों के कारण खुद से बेहतर रूसी सेना को आगे बढ़ने से रोक पाया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यूक्रेनी सेना ने अपने इलाके की जानकारियों का फायदा उठाया, जिसे रूस ने कमतर आंका था। बकौल विशेषज्ञ, रूस की ग्राउंड और एयर फोर्सेज़ में भी तालमेल नहीं था।
read more at Hindustan Times