Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

खुलकर बोलूंगा और विधानसभा में तब तक रहूंगा जब तक घसीटकर नहीं निकाल देते: राजेंद्र गुढ़ा

short by शिव / on Sunday, 23 July, 2023
हाल ही में राजस्थान के राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त किए गए राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने 'एबीपी न्यूज़' से कहा है, "पहले मंत्री था तो नहीं बोल पाता था अब विधायक हूं तो सोमवार को विधानसभा में खुलकर बोलूंगा।" गुढ़ा ने कहा कि वह विधानसभा में तब तक रहेंगे जब तक कि उन्हें घसीटकर बाहर नहीं निकाल दिया जाता।