गांजे के नशे में पायलट के उड़ाए प्लेन के अचानक 292 फीट नीचे गिरने से फर्श से उखड़ गया था टॉयलेट
एएआईबी की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, 4 अगस्त को एअर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के 9 सेकेंड में 372-फीट ऊपर उठकर 292-फीट नीचे गिरने के दौरान प्लेन का टॉयलेट फर्श से उखड़ गया था। वहीं, प्लेन का सीलिंग पैनल क्षतिग्रस्त हो गया और इमरजेंसी एग्ज़िट का हैंडल टूटा मिला। गांजा पीकर प्लेन चला रहे पायलट को बर्खास्त किया गया है।
read more at AAIB


