UP में 3 साल से आदेश दबाकर बैठे थे 2 लेखपाल, हुए सस्पेंड
गोंडा (उत्तर प्रदेश) में एसडीएम सविता शुक्ला ने तरबगंज क्षेत्र के 2 लेखपालों को निलंबित किया है। लेखपाल राकेश कुमार यादव ने 3 साल पुराने अतिक्रमण हटाने के आदेशों का पालन नहीं किया। वहीं, लेखपाल ओम प्रकाश के क्षेत्र में अवैध कब्ज़े की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से अटैच किया गया है।
read more at Livehindustan


