गांदरबल में हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की पहली तस्वीरें आईं सामने
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले में शामिल 2 आतंकवादियों का पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दोनों आतंकी कथित तौर पर हाथ में एके-47 और अमेरिका निर्मित एम4 कार्बाइन लिए हुए दिख रहे हैं। जहां आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं वहां कोई कैमरा नहीं था। हमले में एक डॉक्टर और 6 गैर-कश्मीरियों की मौत हुई थी।


