Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गांधी के बाद पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं: अमेरिकी सांसद मैककॉर्मिक

short by शुभम श्रीवास्तव / on Tuesday, 13 January 2026
अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा है कि महात्मा गांधी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। वॉशिंगटन में कार्यक्रम में उन्होंने पीएम के राष्ट्रहित-केंद्रित नेतृत्व, आत्मनिर्भर रक्षा व मैन्युफैक्चरिंग पर ज़ोर और भारत-अमेरिका साझेदारी को मज़बूत करने वाली सोच की सराहना की। मतभेदों के बावजूद उन्होंने पीएम मोदी की वैश्विक भूमिका को अहम बताया।