गांधी जयंती पर शुरू हो सकता है ODI विश्व कप 2027: रिपोर्ट
2027 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से हो सकती है। 'क्रिकबज़' के मुताबिक, ICC महात्मा गांधी को ट्रिब्यूट देने के लिए इस तारीख पर विचार कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका/ज़िम्बाब्वे/नामीबिया की मेज़बानी में होने वाले टूर्नामेंट के पहले 4 या 8 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद थी। महात्मा गांधी 21-वर्ष दक्षिण अफ्रीका में रहे थे।
read more at ABP न्यूज़


