Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गैंबलिंग साइट्स से गारंटीड रिटर्न्स का दावा करने वालीं वीडियोज़ को हटाएगा YouTube

short by विप्रांशु पंत / on Wednesday, 5 March 2025
वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने मंगलवार को कहा कि वह 19 मार्च से ऑनलाइन गैंबलिंग वीडियोज़ से संबंधित अपनी मौजूदा नीतियों को और मज़बूत कर रहा है। इसके तहत ऑनलाइन गैंबलिंग से गारंटीड रिटर्न्स का दावा करने वालीं वीडियोज़ को प्लैटफॉर्म से हटा दिया जाएगा। वहीं, कम्यूनिटी गाइडलाइंस का उल्लंघन न करने वालीं ऐसी वीडियोज़ में आयु सीमा लगाई जाएगी।