गूगल ने क्रिएटर्स और पब्लिशर्स के लिए नया 'सर्च प्रोफाइल' फीचर लॉन्च किया है। इसके ज़रिए वे अपने वीडियो, लेख, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को एक ही जगह दिखा सकेंगे। गूगल ने बताया कि 'सर्च प्रोफाइल' की शुरुआत अभी सिर्फ अमेरिका में की जा रही है और क्रिएटर्स-पब्लिशर्स प्रोफाइल बनाकर अपनी ज़रूरत के मुताबिक इसे कस्टमाइज़ भी कर सकेंगे।