बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने पिछले 2 हफ्तों में चुपचाप क्लाउड विभाग के कर्मचारियों को निकाल दिया है और इसके साथ ही कई अन्य टीमें भी प्रभावित हुई हैं। गूगल की टॉप सिक्योरिटी यूनिट्स में से एक थ्रेट इंटेलिजेंस ग्रुप और गूगल द्वारा 2022 में खरीदी गई साइबर सिक्योरिटी कंपनी मैंडिएंट में भी छंटनी हुई है।