गूगल मैप से लोकेशन निकालकर मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का राजस्थान में हुआ भंडाफोड़
राजस्थान की पाली पुलिस ने गूगल मैप से मंदिरों की लोकेशन निकालकर दिन में रेकी और रात में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पाली, जालौर व सिरोही ज़िले में 40+ मंदिरों में चोरी करने वाले इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, गिरोह में हर बार नए लड़के रखे जाते थे।
read more at News18 हिंदी


