गूगल मैप्स ने UP में रात 2 बजे कार सवार को खेत में पहुंचाया, मदद करने आए युवक लूट ले गए गाड़ी
सहारनपुर (यूपी) में गूगल मैप्स के गलत रास्ता बताने के चलते 5 फरवरी को रात 2 बजे फिरोज़ नामक युवक कार से खेत में पहुंच गया और कार खेत में फंस गई। फिरोज़ के अनुसार, इस दौरान मदद करने आए कुछ युवक उसकी कार लूटकर फरार हो गए। बकौल पुलिस, आरोपियों का सुराग लगाकर जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


