Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल लाया है नया 'स्कूल टाइम फीचर', अब पढ़ाई की जगह रील्स नहीं देख पाएंगे बच्चे

short by तान्या झा / on Sunday, 4 August, 2024
गूगल ने एंड्रॉयड फोन के लिए स्कूल टाइम नाम का एक नया फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अभिभावक बच्चों के पर्सनल डिवाइस पर डेडिकेटेड होम स्क्रीन लगा सकते हैं ताकि स्कूल के दौरान छात्र रील्स देखकर डिस्ट्रैक्ट न हों। इसकी मदद से अभिभावक यह तय कर पाएंगे कि स्कूल जाने वाले उनके बच्चे कौनसे ऐप्स देखेंगे।