गाज़ा में हमास के खिलाफ हुआ विरोध प्रदर्शन, 'खून का सौदा बंद करो' के लगाए गए नारे
फिलीस्तीन के गाज़ा पट्टी में बुज़ुर्गों व बच्चों के साथ कई युवाओं ने सड़कों पर उतरकर हमास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'खून का सौदा बंद करो', 'हमास आउट' और 'युद्ध समाप्त करो' के नारे लगाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मार्च-अप्रैल में भी हमास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था।
read more at हिन्दुस्तान


