Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ियाबाद में मेट्रो में सीट को लेकर भिड़े यात्री, एक दूसरे का कॉलर पकड़कर हाथापाई करते दिखे

short by खुशी / on Friday, 23 August, 2024
गाज़ियाबाद में मेट्रो में सीट को लेकर आपस में लड़ते 2 यात्रियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों एक दूसरे का कॉलर पकड़कर हाथापाई करते व अन्य यात्री उन्हें रोकने की कोशिश करते नज़र आए। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों में से एक युवक खुद को हापुड़ पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात बता रहा था।