गुजरात में BSF की गाड़ी में कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 जवान व ट्रैक्टर चालक घायल
गुजरात के बनासकांठा जिले में बनास नदी के पुल पर एक तेज रफ्तार कंटेनर ने BSF की 137वीं बटालियन के वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। इससे आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। हादसे में 4 BSF जवान और ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है। सभी घायलों को डीसा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at Timesnowhindi


