Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के 15 वर्षीय लड़के ने बनाया बुज़ुर्गों को समय पर दवा खाने की याद दिलाने वाला रोबोट

short by तान्या झा / on Friday, 6 September, 2024
गुजरात के 15-वर्षीय लड़के निखिल ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो बुज़ुर्गों को समय पर दवा खाने की याद दिलाएगा। निखिल ने बताया कि उसके दादा-दादी अक्सर दवा खाना भूल जाते थे जिसके बाद उनकी मदद के लिए उसने रोबोट 'मेडिटेल' बनाया। निखिल को इसके लिए यूनिसेफ से मान्यता मिल चुकी है और 2023 में इंस्पायर अवॉर्ड भी मिला।
read more at The Better India