Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के विसावदर विधानसभा उप-चुनाव में 'आप' ने बीजेपी को हराया

short by रौनक राज / on Monday, 23 June, 2025
गुजरात के विसावदर विधानसभा उप-चुनाव में 'आप' के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है। इटालिया को 75,942 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी नेता किरीट पटेल को हराया है। इसे लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने X पर लिखा है, "बीजेपी के गढ़ गुजरात में 'आप' की गज़ब की जीत।"