गुजरात पुलिस ने पकड़ा बड़ा साइबर ठग, ₹1,071 करोड़ के लेनदेन में है शामिल
गुजरात CID क्राइम ने असम से 25 वर्षीय रफीकुल आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम देशभर में 1,090 साइबर अपराधों और ₹1,071.5 करोड़ के कथित अवैध लेनदेन से जुड़ा है। जांच में चीन के साइबर अपराधियों से संपर्क, 1,754 बैंक खातों और 23 क्रिप्टो वॉलेट्स के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई है।
read more at The CSR Journal


