गुजरात में ऐंजियोप्लास्टी के बाद PMJAY लाभार्थियों की मौत के मामले में डॉक्टर अरेस्ट
अहमदाबाद (गुजरात) में एक अस्पताल में कथित तौर पर 'अनावश्यक और खराब' ऐंजियोप्लास्टी के कारण 'आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई)' के 2 लाभार्थियों की मौत के मामले में पुलिस ने 3 प्राथमिकी दर्ज की हैं। बकौल पुलिस, मामले में मुख्य आरोपी और अस्पताल में पीड़ितों की ऐंजियोप्लास्टी करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत वज़ीरानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


