Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में कुबेर देव के मंदिर में धनतेरस और दिवाली पर लगती है भक्तों की भीड़

short by श्वेता यादव / on Tuesday, 29 October, 2024
वडोदरा (गुजरात) के करनाली गांव के कुबेर भंडारी मंदिर में धनतेरस और दिवाली पर भक्तों की भीड़ लगती है। मान्यता है कि धनतेरस या दिवाली पर इस मंदिर की मिट्टी को लेकर घर की तिजोरी में रखने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण 2500 साल पहले भगवान शिव ने किया था।