गुजरात में केमिकल के रिसाव से गोदाम में लगी आग, 3 मज़दूरों की हुई मौत व 3 झुलसे
नवसारी (गुजरात) में शनिवार सुबह केमिकल के रिसाव से एक गोदाम में आग लग गई जिसमें 3 मज़दूरों की जलकर मौत हो गई और 3 अन्य झुलस गए। पुलिस के अनुसार, गोदाम में उस समय आग लगी जब मज़दूर केमिकल से भरे बैरल ट्रक से उतार रहे थे। दमकल की 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
read more at Times Now नवभारत


