गुजरात में ढाबे में खाना खा रहे लोगों पर चढ़ी तेज़ रफ्तार एसयूवी, 3 लोग हुए घायल
छोटा उदयपुर (गुजरात) में तेज़ रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे बने ढाबे में खाना खा रहे लोगों पर चढ़ गई जिसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एसयूवी ढाबे में रखीं टेबल और वहां बैठे लोगों को टक्कर मारकर अंदर घुसती दिख रही है। बकौल पुलिस, घटना चालक के बेहोश होने के कारण हुई।
read more at न्यूज़18 हिन्दी


