गुजरात में दूषित पानी पीने से बीमार हुए 100 से अधिक लोग
गांधीनगर (गुजरात) में दूषित पेयजल से 100 से अधिक लोग बीमार हो गए जिनमें अधिकांश बच्चे हैं। ड्रेनेज मरम्मत के दौरान पानी के दूषित होने से टाइफाइड फैलने की आशंका है। 37 मरीज़ सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। 63 निगरानी टीमें तैनात कर स्वास्थ्य विभाग घर-घर सर्वे कर रही है। लोगों को उबला पानी पीने की सलाह दी गई है।
read more at Hindustan Times


