गुजरात में नवजात बच्चे के रोने से थी परेशान, मां ने पानी की टंकी में फेंककर की हत्या
अहमदाबाद (गुजरात) में एक महिला को अपने नवजात बेटे को भूमिगत पानी की टंकी में फेंक कर कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी परिवार के सदस्यों को बताती थी कि वह बच्चे के ज़्यादा रोने से परेशान है। बकौल पुलिस, आरोपी ने बच्चे के लापता होने का दावा किया था।
read more at भाषा


