गुजरात में बुलेट ट्रेन निर्माण स्थल पर ढांचा गिरने से 3 मज़दूरों की हुई मौत
गुजरात के आणंद ज़िले के वसाड गांव में मंगलवार शाम मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर एक अस्थाई ढांचा गिरने से 3 मज़दूरों की मौत हो गई। हादसे के दौरान तीनों मज़दूर कंक्रीट के ब्लॉक्स के बीच फंस गए थे। वसाड पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, एक अन्य मज़दूर का अस्पताल में इलाज जारी है।
read more at भाषा


