Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में लोहे के पाइप में पटाखे जलते देख रही बच्ची के सिर में घुसा पाइप का हिस्सा; हुई मौत

short by ऋषि राज / on Saturday, 25 October, 2025
साबरमती (गुजरात) में दीपावली के दिन पटाखे जलते देख रही 16-वर्षीय हेना के सिर पर लोहे का हिस्सा लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, 19 वर्षीय शिवम गौर और उसके दो नाबालिग दोस्तों ने 2.5-3 फीट के पाइप में 15 मिर्ची बम रखकर जलाए थे। बम फूटते ही पाइप का हिस्सा हेना के माथे में जा घुसा।