गुजरात से साइबर आतंकी हुआ गिरफ्तार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइट को बनाया था निशाना
गुजरात एटीएस ने साइबर आतंकवाद के मामले में मंगलवार को 18 वर्षीय जसीम अंसारी को नाडियाड (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। जसीम पर भारत विरोधी गतिविधि में शामिल होने और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सरकारी वेबसाइटों को निशाना बनाने का आरोप है। एटीएस को साइबर हमलों से संबंधित स्क्रीनशॉट्स मिले थे जिनमें भारत विरोधी और भड़काऊ संदेश वाले पोस्ट थे।
read more at हिन्दुस्तान


