Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाड़ियों का मेंटेनेंस होगा महंगा! इस टायर कंपनी ने ​कर दिया बड़ा एलान

short by Tanya Jha / on Saturday, 24 October, 2026
जेके टायर चालू तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में अपने टायरों की कीमतों में 4-5% की बढ़ोतरी करेगी। दरअसल, कच्चा माल महंगा होने और कंटेनर फ्रेट की दरें बढ़ने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। गौरतलब है, कंपनी पहली तिमाही में 5% और दूसरी तिमाही में 7% कीमतें बढ़ा चुकी है। जुलाई-सितंबर तिमाही में जेके टायर का मुनाफा 71.5% घटा है।