Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाड़ियों की रफ्तार संग रेस लगाते बिहार के युवक के वीडियो हुए वायरल, लोग बोले 'बिहारी टार्ज़न'

short by खुशी / on Tuesday, 5 November, 2024
पश्चिम चंपारण (बिहार) के रहने वाले राजा यादव नामक युवक के कसरत करने व गाड़ियों की रफ्तार संग रेस लगाने के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लोगों के बीच 'बिहारी टार्ज़न' के नाम से फेमस राजा यादव ने बताया, "मैं आर्मी में जाने में विफल रहा...ओलंपिक्स की तैयारी कर रहा हूं...अपनी जर्नी पहलवानी से शुरू की थी।"