गौतम गंभीर को मुख्य कोच के रूप में वेतन के अलावा और क्या पर्क्स मिलेंगे?
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को बीसीसीआई से सालाना ₹12 करोड़ से अधिक वेतन मिलेगा। बकौल रिपोर्ट्स, गंभीर को कई पर्क्स भी मिलेंगे जिनमें टूर के दौरान ₹21,000 का दैनिक भत्ता, बिज़नेस क्लास ट्रैवल, प्रीमियर होटल में रहना और लॉन्ड्री खर्चा शामिल है। गंभीर का कोच के रूप में कार्यकाल 3.5-साल का है।
read more at ABP Live


