गंदे दांतों के चलते ब्रिटिश आर्मी ने 173 जवानों को नहीं किया भर्ती
ब्रिटिश सेना ने बीते 4-वर्षों में गंदे दांतों और सड़न के चलते 173 सैनिकों को भर्ती नहीं किया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, ये उन 47,000 सैनिकों में शामिल थे जिन्हें मेडिकल ग्राउंड्स पर रिजेक्ट किया गया। हालिया अध्ययन में पाया गया कि हर 1,000 ब्रिटिश सैनिकों में से 150 को किसी-न-किसी समय डेंटिस्ट की ज़रूरत होती है।
read more at X


