एमपी में अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर, विकलांग भाई को कंधे पर लेकर पहुंची बहन
गुना (एमपी) के एक अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर एक महिला अपने विकलांग भाई को कंधे पर बैठाकर वॉर्ड तक ले गई। महिला के अनुसार, उसका भाई एक साल से बीमार है। बकौल महिला, भाई को अंदर ले जाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला था। अस्पताल प्रबंधन ने स्ट्रेचर की कमी से इनकार कर परिजनों की जल्दबाज़ी को ज़िम्मेदार ठहराया।
read more at Abplive


