गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, 4 साल के बच्चे की हुई मौत
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को गुब्बारे में गैस भरते समय सिलेंडर फट गया जिसमें 4-वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज़ था कि आस-पास के घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


