गोभी के पत्तों को पैरों में लपेटने से कम हो सकती है सूजन व दर्द: न्यूट्रिशनिस्ट
हॉलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट ईशा लाल के मुताबिक, पत्तागोभी में विटामिन्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स और ऐंटी-इंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं। उन्होंने कहा, "पत्तों को पैरों पर लपेटने से त्वचा इन तत्वों को अब्ज़ॉर्ब करती है जिससे दर्द व सूजन कम होती है।" उन्होंने इसके इस्तेमाल को लेकर कहा, "ताज़े पत्तों को हल्का क्रश कर प्रभावित हिस्से पर रखकर कपड़ा या बैंडेड बांध लें।"


