Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गंभीर ने झगड़ा खत्म कर बड़प्पन दिखाया, जाना तो कोहली को उनके पास चाहिए था: अमित मिश्रा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 16 July, 2024
वेटरन भारतीय क्रिकेटर अमित मिश्रा ने खुलासा किया है कि गौतम गंभीर ने विराट कोहली के पास जाकर आपस का झगड़ा खत्म किया था। उन्होंने कहा, "गौतम ने बड़प्पन दिखाया था उस वक्त...हालांकि उसको (कोहली) जाना चाहिए था गंभीर के पास।" गौरतलब है कि कोहली और गंभीर के बीच आईपीएल 2023 के एक मैच के बाद बहस हो गई थी।