गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हुए संजय राउत, पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और उनका इलाज जारी है। बकौल राउत, उन्हें लोगों से मिलने-जुलने से बचने की सलाह दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इस पर राउत ने कहा, "प्रधानमंत्री जी धन्यवाद! मेरा परिवार आपका आभारी है!"
read more at हिन्दुस्तान


