Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाय व हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 2 लाख सशस्त्र सैनिकों की 'सेना' बनाएंगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

short by Anuj / on Tuesday, 24 March, 2026
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गायों और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए 2,18,700 लोगों की एक 'सेना' बनाने का एलान किया है। सभी हिंदू जातियों के पुरुष, महिला और तीसरे लिंग इसमें शामिल होंगे और इसे 'चतुरंगिणी सेना' कहा जाएगा। सेना के सदस्यों के हाथ में शस्त्र के रूप में फरसा रहेगा और वस्त्र पीले रंग का रहेगा।