गायक जॉन बॉन जोवी ने अमेरिका में खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाया, सामने आया वीडियो
ग्रैमी विजेता गायक-गीतकार जॉन बॉन जोवी ने अमेरिका के नैशविले में खुदकुशी करने जा रही एक महिला को बचाया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में जॉन पेडेस्ट्रियन ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने जा रही महिला से बात करते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय जॉन एक म्यूज़िक वीडियो शूट कर रहे थे।


