गायनेकोलॉजिस्ट ने बताया असमान्य पीरियड्स में छिपे हो सकते हैं कैंसर के संकेत
गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर पूजा चौधरी ने बताया कि गायनेकोलॉजिकल कैंसर के लक्षण कई बार समझ नहीं आते और पीरियड-मेनोपॉज़ जैसे लगते हैं। बकौल डॉक्टर, असामान्य ब्लीडिंग, लगातार पेल्विक दर्द या दबाव महसूस होना, पेट फूलना और असामान्य वैजाइनल डिस्चार्ज को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि वल्वा के आस-पास घाव/खुजली या रंग बदलने पर भी मेडिकल सलाह लेनी चाहिए।
read more at Hindustan Times


