ग्रे लिस्ट से बाहर होने का मतलब नहीं है कि आतंकियों को फंडिंग की छूट मिल गई: पाक से FATF
फाइनेंशियल ऐक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान से कहा है कि 2022 में ग्रे लिस्ट से बाहर होने का मतलब यह नहीं कि उन्हें आतंकवादियों को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की छूट मिल गई है। एफएटीएफ की प्रेसिडेंट एलिसा दी ऐंडा मैडराजो ने कहा, "ग्रे लिस्ट से बाहर होने के बावजूद पाकिस्तान की गतिविधियों पर नज़र रखी जा रही है।"
read more at ABP न्यूज़


