ग्राउंड से ₹1.50 लाख के तीन बैट चोरी होने पर दीपक चाहर बोले- मोदी के पास जाऊं या योगी के पास
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने वीडियो बनाकर बताया है कि आगरा की 'चाहर-डावर क्रिकेट अकैडमी' से उनके ₹1.50 लाख कीमत के तीन 'प्लेयर एडिशन' बैट चोरी हो गए। वीडियो में उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में पूछा, "अब पुलिस में शिकायत करूं या योगी या मोदी के पास जाऊं?" उन्होंने कहा कि अगर चोर को पैसे चाहिए थे तो उनसे मांग लेता।
read more at हिंदुस्तान


