Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, पति पर उत्पीड़न-मारपीट का आरोप

short by / on Friday, 25 September, 2026
गुरुग्राम के सोहना में रिहाइशी सोसाइटी की तीसरी मंजिल से कूदकर एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों ने उसके पति पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया, "शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
read more at Inshorts