गुरुग्राम के कई सेक्टरों में रविवार से बिजली गुल, 22 सोसायटियों के लोग हुए प्रभावित
गुरुग्राम (हरियाणा) के कम-से-कम 22 आवासीय सोसायटियों में रहने वाले हज़ारों लोग पिछले 24 घंटे से ज़्यादा समय से पावर कट की समस्या से प्रभावित हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, द्वारका एक्सप्रेसवे से सटे इलाके में रविवार सुबह 8:40 बजे से लाइट नहीं है। यहां सेक्टर 107 स्थित 220KV ग्रिड स्टेशन में आग लगने के बाद ऐसी समस्या उत्पन्न हुई है।
read more at Times Now नवभारत


