गुरुग्राम के मानेसर में सड़क किनारे मिला विदेशी महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम (हरियाणा) के मानेसर में रविवार को सड़क किनारे एक विदेशी महिला का शव मिला जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मानेसर पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर चोट के निशान व खून के धब्बे हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बकौल पुलिस, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
read more at News18 हिंदी


