Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में 7 छात्रों व एक शिक्षक के साथ चल रहा है सरकारी स्कूल, नहीं आती है बिजली

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 19 August, 2024
हरियाणा के गुरुग्राम में एक 40 साल पुराना सरकारी प्राइमरी स्कूल केवल 7 छात्रों और एक शिक्षक के साथ चल रहा है। यहां बच्चे बरामदे में बैठकर पढ़ाई करते हैं क्योंकि 3 कक्षाओं में ताला लगा हुआ है जबकि एक में बिजली की व्यवस्था नहीं है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, अप्रैल-2024 से स्कूल ने कोई फंड नहीं मांगा है।