Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में अब प्लॉट, फ्लैट व मकान लेना हुआ महंगा, 30% तक बढ़े सर्कल रेट

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 30 November, 2024
गुरुग्राम में अब प्लॉट, फ्लैट व मकान लेना महंगा हो गया है क्योंकि ज़िला प्रशासन ने ज़मीनों के सर्कल रेट में 10-30% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, नए सर्कल रेट 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे और कम-से-कम 31 मार्च 2025 तक लागू रहेंगे। नए रेट ज़िले की वेबसाइट gurgaon.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे।